Sakti News : अहिल्याबाई होलकर की जन्म शताब्दी के अवसर में जीवन पर प्रकाश डालने भाजपा ने लगाई प्रदर्शनी, सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल रहे मौजूद

सक्ती. भारतीय जनता पार्टी द्वारा वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम अंतर्गत उनके जीवन चरित्र को प्रदर्शित करने प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे आमजन उनके जीवन से प्रेरणा ले सके एवं उनके संघर्ष सामाजिक क्षेत्र में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को लोग जान सके. सर्वप्रथम अहिल्याबाई होल्कर तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

 



अहिल्या बाई होलकर के जीवन चरित्र पर प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा प्रेस क्लब सक्ती में किया गया. उनके जीवन चरित्र को बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया एवं जीवनी पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के प्रबंधन व शासन सूत्र नाम से बुकलेट बाटी गई. सर्व विदित है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने हजारों मंदिरों का पुनरुत्थान किया. उन्होंने मालवा का राजपाट संभालकर महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य उन्होंने किया, उनके द्वारा मुगलों द्वारा तोड़े गए मंदिरों को पुनः बनवाया गया और अनेक सामाजिक कार्य किए. अहिल्याबाई होल्कर सामान्य परिवार की महिला थी, उनके पिता ने उनकी शिक्षा दीक्षा कराया. उनका विवाह राजपरिवार में हुआ, पति की मृत्यु के बाद उनके ससुर ने उनको राजकाज के बारे में जानकारी दी. ससुर की मृत्यु हो जाने पर उन्होंने राज कार्य संभाला उनके द्वारा नारी शशक्तिकरण के लिए कार्य किया गया. मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नए मंदिर का निर्माण अनेक प्रकार से धर्म संस्कृति के कार्य लोकमाता अहिल्याबाई ने किया. पंचायत की शुरुआत भी उनके द्वारा किया गया, उनका कहना था व्यक्ति अपनी जात से ज्यादा काम से महान बनता है, उक्त प्रदर्शनी से उनके जीवन का दर्शन मिलता है. प्रदर्शनी के समापन सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा उपस्थित रहे एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं कहा पुण्यश्लोक अहिल्या बाईं होलकर का जीवन काफी प्रेरणादायक है, उनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

समापन अवसर पर प्रदीप गुप्ता, चितरंजन पटेल, अनूप अग्रवाल, रामनरेश यादव, दीपक गुप्ता, अन्नपुर्णा राठौर, राजेंद्र राठौर, धनंजय नामदेव मनीष कथूरिया, मनोज अग्रवाल, उदय वर्मा, मनोज सिसोदिया, राजेश राठौर, अनिल साहू, अरुण शर्मा प्रमेन्द्र सिंह, नटवर सिंह, भगत शर्मा,गोविंद देवांगन, रोशन राठौर, लाखन नामदेव, देवाशीष पटेल, विजय साहू, रामावतार साहू, परमेश्वर साहू, अनीता सिंह, कृष्णकुमार देवांगन, धरम रात्रें, विकाश अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल कमल साहू, सहित भाजपा के जिला एवं मंडल के पदाधिकारी सहित गणमान्य नागरिक प्रदर्शनी में शामिल रहे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!