Sakti Arrest : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी सोंठी गांव से गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. सक्ती पुलिस ने सोंठी गांव से महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी राकेश डेन्सिल को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी सोंठी गांव के राकेश डेन्सिल, महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी राकेश डेन्सिल के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot : साइकिल सवार शख्स से ढाई लाख रूपये की लूट, बाइक में पहुंचे 2 बदमाश ने की लूट, CCTV में कैद हुए बदमाश, नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!