Malkharouda News : तौलीपाली गांव में कबीर जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, चौका आरती और भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा रहे मौजूद

मालखरौदा. अड़भार के तौलीपाली गांव के सदगुरु कबीर आश्रम में सदगुर कबीर प्राकट्य महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने महंत महेश्वर दास साहेब का आशीर्वाद प्राप्त किया. भव्य चौका आरती एवं भोजन भंडारा में भी प्रसाद ग्रहण किया.

 



मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने बताया कि संत कबीर दास जी का उद्देश्य था कि लोग सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलें. संत कबीरदास जी न सिर्फ एक संत थे, बल्कि वे एक महान विचारक और समाज सुधारक भी थे. उन्होंने अपने पूरे जीवन में समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किया. लोगों को जाति, धर्म से उठकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करते है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!