JanjgirChampa News : बच्चों के साथ बैठकर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने किया न्योता भोज, बच्चों में दिखी खुशी

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के हरदी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन हुआ, जहां कलेक्टर जन्मेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे शामिल हुए. यहां कलेक्टर और अफसरों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया. इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं को कलेक्टर ने मीठा खिलाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया. साथ ही, छात्राओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, वहीं कलेक्टर द्वारा पौधरोपण भी किया गया.
इस दौरान कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शिक्षा, विकास का बड़ा माध्यम है, इसलिए हर विद्यार्थी को पूरे मन से पढ़ाई करनी चाहिए और जीवन में आगे बढ़ना चाहिए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!