JanjgirChampa Big News : 4 साल के स्पेशल चाइल्ड के लापता होने के बाद मचा हड़कम्प, 8 घण्टे बाद सुरक्षित मिला तो परिजन और पुलिस ने ली राहत की सांस, गांव पहुंचे SP और ASP…, ट्रेन से बिलासपुर कैसे पहुंचा स्पेशल चाइल्ड, जांच कर रही पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया गांव से 4 साल का स्पेशल चाइल्ड अचानक लापता हो गया. परिजन ने पहले खोजबीन की, लेकिन बच्चे का जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और SP विजय पांडेय, ASP उमेश कश्यप समेत पुलिस टीम पकरिया गांव पहुंची और कई टीम बनाकर बच्चे की खोजबीन शुरू की गई. इस तरह 4 घण्टे तक पुलिस ने बच्चे की तलाश की और जब बच्चे की तस्वीर सर्कुकेट की गई तो पता चला कि बच्चा, बिलासपुर स्टेशन में TT को मिला है और उसे मातृछाया में रखा गया है. इसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई कि स्पेशल चाइल्ड, आखिर ट्रेन से कैसे बिलासपुर तक पहुंचा ? अब इस बात की पुलिस जांच कर रही है और CCTV खंगाला जा रहा है, ताकि बच्चे के बिलासपुर तक पहुंचने की जानकारी सामने आ सके. इस मामले की पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

दरअसल, नवागढ़ से बंशीलाल कश्यप, पकरिया गांव में षष्ठी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के साथ पहुंचा था और यहां दोपहर में 4 साल का स्पेशल चाइल्ड अचानक लापता हो गया. गांव से बच्चे के अचानक लापता होने के बाद हड़कम्प मच गया. बाद में, पुलिस को जब सूचना मिली तो बच्चे की तलाश शुरू की गई. करीब 8 घण्टे बाद बच्चे के बिलासपुर में सुरक्षित होने की खबर मिलने के बाद परिजन और पुलिस ने राहत की सांस ली, लेकिन पुलिस की जांच जारी है और पता किया जा रहा है कि आखिर, 4 साल का स्पेशल चाइल्ड, ट्रेन से बिलासपुर तक पहुंचा कैसे ?

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!