JanjgirChampa Big Arrest : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आर्मी जवान गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई, युवती ने दर्ज कराई है रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आर्मी जवान राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (N) तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आर्मी का जवान राजेन्द्र साहू, बिलारी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि बिलारी गांव के राजेन्द्र साहू से जान-पहचान होने पर एक-दूसरे से बातचीत करने लगे. इस दौरान वह उसे शादी की बात बोलकर शिवरीनारायण में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और अपने हावड़ा यूनिट में ले जाकर भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. इसके बाद अपने घर में कुछ दिन रखने के बाद मारपीट कर भगा दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, शिवरीनारायण पुलिस की टीम खोजबीन के लिए कलकत्ता पश्चिम बंगाल गई थी. वहां से वापस आते समय पुलिस ने आर्मी जवान राजेन्द्र साहू को चंद्रपुर से गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!