JanjgirChampa Arrest : अकलतरा पुलिस ने गांजा और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गांजा और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी जवाहर सहिस को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी जवाहर सहिस के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B), आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी अकलतरा के कोटगढ़ का रहने वाला है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटगढ़ के जवाहर सहिस द्वारा गांजा और महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. फिर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी जवाहर सहिस के कब्जे से 1 सौ 80 ग्राम गांजा, 9 लीटर 6 सौ 50 ML महुआ शराब और बिक्री के 4 हजार 1 सौ 50 रुपये को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन
error: Content is protected !!