Janjgir Big Arrest : पिस्टल से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, फिर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पिस्टल से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी महेश यादव को गिरफ्तार किया है. मामले में उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. गिरफ्तारी के वाद आरोपी का जुलूस भी निकाला गया. आरोपी महेश यादव, आदतन गुंडा बदमाश है और महिला को इसी का खौफ दिखाता था. सबसे बड़ी बात यह है कि आरोपी महेश यादव, पुलिस के डर से दाढ़ी कटाकर फरार था.

 



पुलिस के मुताबिक, 14 जून को महिला ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि महेश यादव ने उसे डराया धमका और पिस्टल से मारने की धमकी दी. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 332(5), 64(2), 75, 351(3), 115(2) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच की. जांच में पाया गया कि आरोपी दाढ़ी बनवाकर पुलिस से भाग रहा है, जिसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही, उसके थार वाहन को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

आरोपी महेश यादव, सारागांव के देवरी गांव का निवासी है, फिलहाल, वह चाम्पा के बरपाली चौक में रह रहा है. आपको बता दें कि पूर्व में आरोपी ने जांजगीर के पेट्रोल पंप में हथियार दिखाकर मारपीट किया था, जिसमें उसकी गिरफ्तारी हुई थी और सारागांव थाना में उसका नाम गुंडा बदमाश की सूची में है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!