JanjgirChampa News : मां की सजगता से 3 नाबालिग की शादी रोकी गई, बम्हनीडीह पुलिस ने रोका बाल विवाह

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र के सोंठी गांव में मां की सजगता से 3 नाबालिग की शादी रुक गई. सूचना के बाद बम्हनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाइश देकर बाल विवाह को रुकवाया.



दरअसल, गुरावट में 2 परिवार के लड़के-लड़की यानी 2 जोड़ों की शादी तय हुई थी. 4 में से 1 लड़की बालिग थी. इसके बाद, नाबालिग की मां ने सजगता दिखाई और बाल विवाह होने की सूचना बम्हनीडीह पुलिस को दे दी. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 3 नाबालिग की शादी रुकवाई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली समस्या को लेकर कार्यपालन यंत्री (डी) को सौंपा गया ज्ञापन, 132 केवी सब स्टेशन से मिलेगी राहत, बिजली समस्या के समाधान की दिशा में एक अहम कदम

error: Content is protected !!