Baloda News : अंगारखार गांव के रमेश लहरे ने पैरा मशरूम के उत्पादन को लेकर क्षेत्र में बनाई अलग पहचान, रमेश लहरे को हो रहा लाभ

जांजगीर-चांपा. बलौदा विकासखंड के अंगारखार गांव निवासी रमेश लहरे ने पैरा मशरूम की खेती से क्षेत्र में अलग पहचान बना ली है. बरसात का मौसम आते ही मशरूम की कृत्रिम खेती कर स्पान से पैरा मशरूम उत्पादन कर बिक्री की जा रही है. लोगों ने बताया कि रमेश लहरे, पैरा मशरूम की उत्पादन कर रहे हैं, जिसे देखकर अन्य गांव के लोगों ने भी मशरूम के उत्पादन को अपनाना चाहा, लेकिन बाकी लोगों को सफलता नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह खेती छोड़ दिया.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

रमेश लहरे की मेहनत और बार-बार प्रयास से उन्हें मशरूम उत्पादन का एक अच्छा अनुभव मिल गया है, जिससे वह बरसात के चार महीने में अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं. इससे उन्हें क्षेत्र में मशरूम को लेकर एक विशेष पहचान मिल गई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!