JanjgirChampa Accident Death : बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को कुचल, महिला की मौत, रेलवे कर्मचारी और 2 बच्चे गम्भीर, बिलासपुर रेफर, मुलमुला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. यहां बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया और हादसे में रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने मौके पर दम तोड़ा दिया है, वहीं रेलवे कर्मचारी और 2 बच्चों की हालत गंभीर है. 3 गम्भीर घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है, एक अन्य बच्चे को मामूली चोट आई है. रेलवे कर्मचारी सहित बाइक में 5 लोग सवार थे.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

जानकारी के अनुसार, रेलवे कर्मचारी कमलेश बर्मन, अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ अकलतरा गए थे, जहां से वापस घर लौट रहे थे. तभी बनाहिल गांव में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने कुचल दिया, इसके बाद बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई, वहीं हादसे में पत्नी उषा बर्मन की मौके पर मौत हो गई और रेलवे कर्मचारी कमलेश बर्मन, 2 बच्चे अंशिका बर्मन, वंश बर्मन की हालत गंभीर है, साथ ही, 1 अन्य बच्चे को मामूली चोट आई है. फिलहाल, तीनों घायलों का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में जारी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार मिला राजेश राठौर को, बचपन से खेल के प्रति है समर्पित, वर्ष 2023-24 के लिए घोषित सूची में जिले के इकलौते खिलाड़ी, नेटबॉल के क्षेत्र में मिला सम्मान

Related posts:

error: Content is protected !!