JanjgirChampa News : निरीक्षण में गए कलेक्टर नजर आए शिक्षक की भूमिका में, क्लास ली और छात्रों से सवाल किया, स्कूल और आंगनबाड़ी के निरीक्षण में कुछ जगहों पर मिली खामी तो कलेक्टर ने नोटिस देने दिए निर्देश…

जांजगीर-चाम्पा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान कलेक्टर शिक्षक की भूमिका में नजर आए और क्लास में बच्चों को पढ़ाया. साथ ही, छात्रों से कलेक्टर ने सवाल पूछे.

 



इधर, कनकपुर के प्राथमिक शाला परिसर में जलभराव को लेकर कलेक्टर नाराज हुए और सचिव को नोटिस थमाया है, वहीं आंगनबाड़ी में बच्चों की अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर ने सुपरवाइजर को फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बताया कि जांजगीर, बलौदा, नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. यहां शैक्षणिक गतिविधियां, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परिसर की स्वच्छता, पोषण आहार से संबंधित जानकारी ली गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!