Korba Big News : ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई, 2 लाख रिश्वत लेते शिक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोरबा. कोरबा में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है और 2 लाख रिश्वत लेते शिक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. ACB ने शिकायतकर्ता के घर पर कोरबा में कार्रवाई की, जहां आरोपी शिक्षक, रिश्वत ले रहा था. आरोपी शिक्षक, बेला गांव के मिडिल स्कूल में पदस्थ है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : कोयला गबन का मामला, फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, केसला गांव के स्कूल में रामायण पटेल और उनकी पत्नी पोस्टिंग है. इस दौरान आरोपी शिक्षक विनोद कुमार सांडे ने रामायण पटेल की पत्नी के ट्रांसफर कहीं दूर होने से बचने और नजदीक के स्कूल ओमपुर में करा देने के साथ ही डीईओ, बीईओ के परिचय होने का हवाला देकर 2 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी. इस पर शिक्षक रामायण पटेल ने ACB बिलासपुर से शिकायत की थी. इस तरह आज ट्रैप कार्रवाई की गई और शिक्षक विनोद कुमार सांडे को 2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के बीच 5 सौ लोगों की घर वापसी कराई गई, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मतांतरित लोगों के पैर धोया
error: Content is protected !!