JanjgirChampa Attack Arrest : घर मे घुसकर महिला पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, हमला का आया था Live Video, महिला की हालत नाजुक, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के भैसदा गांव में युवक ने घर में घुसकर टंगिया से महिला पर हमला किया था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, ज़िसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
यहां महिला के पति ने बचाव किया था. वारदात का Live वीडियो भी सामने आया है. दरवाजा खटखटाने पर हमला के अंदेशा होने पर पति गिरधर सूर्यवंशी ने मोबाइल का कैमरा चालू रखा था और उसके बाद दरवाजा खोला था. युवक हिरेन्द्र तरुण ने घर में घुसते ही हमला कर दिया था. मौके का Live Video दिल दहलाने वाला है. फिलहाल, महिला अनिता सूर्यवंशी की हालत गम्भीर है और उसका सिम्स बिलासपुर में इलाज चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जानकारी के मुताबिक, भैसदा गांव में गिरधर सूर्यवंशी, अपनी पत्नी के साथ रहता है. 15 दिन पहले अपनी जमीन बेची है, जिसे युवक हिरेन्द्र तरुण खरीदना चाहता था और कम दर पर मांग रहा था. ज्यादा दर मिलने पर गिरधर सूर्यवंशी ने दूसरे को जमीन बेच दी थी. इस बात से युवक हिरेन्द्र तरुण नाराज था और शराब के नशे में रात के वक्त गिरधर के घर पहुंचा था. पहले उसने टंगिया से गिरधर पर हमला किया था, फिर उसकी पत्नी अनीता सूर्यवंशी के सिर पर हमला कर दिया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

युवक ने गिरधर पर भी हमला किया था, लेकिन वह कई बार बचा. युवक द्वारा महिला पर दोबारा हमला की कोशिश की गई, जिसे पति गिरधर ने बचा लिया. युवक ने जिस तरह बेखौफ वारदात को अंजाम दिया और घटना का Live वीडियो आया है, उसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और आरोपी युवक हिरेन्द्र तरुण को गिरफ्ताए कर लिया है. फिलहाल, महिला की हालत बेहद नाजुक है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!