Akaltara Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी हीरा सिंह मरार को वार्ड नंबर 7 से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हीरा सिंह मरार, महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी हीरा सिंह मरार के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी हीरा सिंह मरार के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!