Janjgir-Baloda Big News : प्रायमरी स्कूल की बिल्डिंग में गिरा पेड़, स्कूल बिल्डिंग हुई क्षतिग्रस्त, बड़ी अनहोनी टली, पेड़ गिरते वक्त नहीं लगा था स्कूल, क्लास में बच्चे होते तो हो सकती थी बड़ी घटना…

हरीश साहू, जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के कटरा गांव के प्रायमरी स्कूल की बिल्डिंग में पेड़ गिर गया और स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुआ है. यहां बड़ी अनहोनी टल गई है, क्योंकि पेड़ गिरते वक्त स्कूल नहीं लगा था और छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक मौजूद नहीं थे. क्लास में बच्चे होते तो हो बड़ी घटना हो सकती थी. स्कूल परिसर में लगा पेड़ जड़ से उखड़ गया और स्कूल भवन में गिर गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बाद स्कूल परिसर का पेड़ गिरा है. फिलहाल, भवन पर पेड़ गिरने के बाद छात्र-छात्राओं की पढ़ाई अतिरिक्त कक्ष में कराई जा रही है. स्कूल के प्रधानपाठक ने स्कूल भवन में पेड़ गिरने की जानकारी अफसरों को दी है, लेकिन पेड़ अभी वैसा ही पड़ा है. भवन भी क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसकी मरम्मत करानी पड़ेगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!