Sakti FIR : देवरमाल गांव में व्यक्ति से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के देवरमाल गांव में युवक कमल दास टंडन ने निर्मल खूंटे के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले कमलदास टंडन के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, देवरमाल गांव के निर्मल खूंटे ने बताया कि वह देवरमाल के किसान के खेत में रोपा लगाने के लिए गया था, जिसकी मजदूरी की राशि लेने वह देवरमाल गांव गया तो वहां कमल दास टंडन ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर लकड़ी के डंडे से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

इसकी वजह से वह बेहोश होकर गिर गया. सिर में चोट लगने से खून निकलने लगा. गांव के कुछ लोग आकर बीच-बचाव किया. इधर, सक्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक कमल दास टंडन के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!