JanjgirChampa Big News : एक घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब 4 फीट का मगरमच्छ घर में घुस गया, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. कोटमीसोनार गांव के एक घर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब 4 फीट का मगरमच्छ घर में घुस गया. बाद में, स्थानीय युवाओं की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा गया और उसे क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा गया. यहां आए दिन की बात है, जब मगरमच्छ गली और खेत में घूमते मिल जाता है.

 



दरअसल, कुलदीप सिंह का घर क्रोकोडायल पार्क के पास है. उसके घर में 4 फीट का मगरमच्छ घुस गया. यह देखकर घर के लोगों के होश उड़ गए. राहत की बात रही, वक्त रहते मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया, नहीं तो मगरमच्छ किसी को भी नुकसान पहुंचा सकता था.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

आपको बता दें, कोटमीसोनार गांव में प्रदेश का एकमात्र क्रोकोडायल पार्क है, जहां 4 सौ से ज्यादा मरगमच्छ है, वहीं गांव के तालाब और बांध में भी मगरमच्छ है, जहां से मगरमच्छ खुले में घूमते मिल जाता है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!