JanjgirChampa Arrest : अंग्रेजी शराब और बियर का परिवहन करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने अंग्रेजी शराब और बियर का परिवहन करने वाले आरोपी संतराम कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी संतराम कश्यप के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, गोधना गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोधना गांव के संतराम कश्यप, अंग्रेजी शराब और बियर का परिवहन कर रहा है. इस पर नवागढ़ पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी संतराम कश्यप के कब्जे से 13 पाव अंग्रेजी शराब, 5 नग बियर और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raipur : छग विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी... 5 दिनों का होगा मानसून सत्र...
error: Content is protected !!