JanjgirChampa News : नवाचारी शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह को आज मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार, मुलमुला हाईस्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्राओं में खुशी

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला के हाईस्कूल की नवाचारी शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह को राज्यपाल पुरस्कार मिलेगा. राजधानी रायपुर में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल उन्हें सम्मानित करेंगे. राज्यपाल पुरस्कार मिलने को लेकर शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह ने खुशी जताई है और शिक्षा की दिशा में आगे भी बेहतर काम करने की बात कही है, वहीं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका और छात्र-छात्रा भी बेहद खुश हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

आपको बता दें, मुलमुला हाईस्कूल की शिक्षिका प्रतीक्षा सिंह, बेहतर पढ़ाई कराती हैं, वहीं छात्र-छात्राओं को हर तरह से मदद करती हैं. कई छात्र-छात्रा को अपने खर्च पर पढ़ाई भी करा रही है. पढ़ाई में तनाव को दूर करने और छात्र-छात्राओं को पढ़ाई से जोड़ने अलग-अलग गतिविधि भी करती हैं. साथ ही, आगे बढ़ने प्रोत्साहित भी करती है. यही वजह है कि मुलमुला हाईस्कूल में पढ़ाई का स्तर सुधरा है. इस दिशा में स्कूल स्टाफ का भी पूरा सपोर्ट मिलता है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के प्रति जताया आभार राजेश्री महन्त ने, बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय स्वीकृत श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में...
error: Content is protected !!