Sakti Big Breaking : गणेश विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा, नाला में डूबने से 2 लोगों की मौत

सक्ती. पोरथा गांव में गणेश विसर्जन के दौरान नाला में डूबने से 2 लोगों की मौत हो गई. बड़ी घटना के बाद परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है.

 



दरअसल, पोरथा गांव के ग्रामीण कल 5 सितंबर को गणेश विसर्जन करने कोतरी नाला गए थे, जहां गणेश विसर्जन के दौरान सूरज चौहान, नाला में डूब गया था. उसे बचाने नाला में कूदे सुरेंद्र यादव भी पानी के बहाव में बह गया था. कुछ देर बाद डूबे सूरज चौहान की लाश कोतरी नाला के पास में ही मिल गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fake Note : रायपुर से लाया नकली नोट, अकलतरा की शराब दुकान में खपा रहा था, फिर पकड़ा गया आरोपी... डिटेल में पढ़िए...

लापता सुरेंद्र यादव की खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी. दूसरे दिन आज 6 सितंबर की शाम सराईपाली के नाला में लापता सुरेंद्र यादव की लाश मिली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Fraud Arrest : शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 करोड़ 4 लाख की हुई ठगी, नवा रायपुर से दोनों आरोपी की हुई गिरफ्तारी, लैपटॉप, टेबलेट मोबाइल और चेकबुक जब्त...
error: Content is protected !!