Sakti FIR : नंदेलीभांठा में बाइक सवार को गणेश विसर्जन के दौरान साइड मांगना पड़ा भारी, 4 युवकों ने मारपीट की, FIR दर्ज

सक्ती. नंदेलीभांठा में साइड मांगने को लेकर 4 युवकों ने बाइक सवार गोविंद सागर के साथ मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले पिंटू सारथी, कैलाश सारथी, मन्नत सारथी, बिट्टू सारथी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, नंदेलीभांठा गांव के गोविंद सागर ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर वापस अपने घर जा रहा था. इस दौरान रास्ते में कुछ लोग गणेश विसर्जन करने जा रहे रहे थे, जिनसे साइड मांगने को लेकर पिंटू सारथी, कैलाश सारथी, मन्नत सारथी, बिट्टू सारथी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. इधर, सक्ती पुलिस ने रिपोर्ट पर मारपीट करने वाले चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!