Janjgir Wife Murder : चाकू मारकर पत्नी की हत्या, पति ने खुद की नस भी काटी, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के वार्ड 20 में शारदा मंगलम के पीछे किराए के घर में रहने वाले पति ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. फिर पति ने खुद की नस भी काट ली. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है, वहीं गम्भीर पति का इलाज जारी है.

 



दरअसल, बलौदाबाजार-भाठापारा जिले के जगदीश देवांगन, अपनी पत्नी गायत्री के साथ वार्ड 20 में शारदा मंगलम के पीछे किराए के घर में रह रहा था. पत्नी के अवैध संबंध को लेकर पति अक्सर विवाद करता था. आज फिर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. फिर पति ने खुद की नस भी काट ली.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंची तो दोनों लहूलुहान पड़े थे. पत्नी के सिर और गले में गम्भीर चोट थी. पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. गम्भीर पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!