Janjgir-Baloda Farmer Death : खेत में मिली किसान की लाश, 6 दिनों से था लापता, बलौदा पुलिस कर रही तफ्तीश

जांजगीर-बलौदा. बलौदा के बिरगहनी गांव के खेत में किसान की सड़ी-गली लाश मिली है. 31 अगस्त को घर से खेत जाने किसान निकला था. खेत में आज शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा. सबसे बड़ा सवाल, अभी खेती कार्य चल रहा है तो शव को 6 दिनों में आखिर किसी ने क्यों नहीं देखा ? इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

दरअसल, किसान रामलाल जाटवर 31 अगस्त को घर से खेत जाने निकला था. बाद में जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिला था. फिर परिजन ने बलौदा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!