Akaltara FIR : खिसोरा गांव में बाप-बेटे ने मिलकर घर में घुसकर की मारपीट, सामान में भी की तोड़फोड़, दोनों बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के खिसोरा गांव में बाप-बेटे ने घर घुसकर मिलकर मारपीट की और सामान में भी तोड़फोड़ की है. पुलिस ने मामले में बाप-बेटे सुरुचि सुजान, खुशेन्द्र सुजान के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, खिसोरा गांव के दीपेंद्र सुजान ने बताया कि गांव के रहने वाले बाप-बेटे सुरुचि सुजान, खुशेन्द्र सुजान दोनों ने उसके घर अंदर घुसकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. उसके भतीजे के साथ भी मारपीट कर घर के सामान को तोड़फोड़ की है. मारपीट की वजह से उसे 11 साल के भतीजे गेंदपाल बंजारे के दोनों पैर में चोट आई है. मामले में अकलतरा पुलिस ने दोनों बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!