JanjgirChampa Big Arrest : सफाई कर्मचारी के सुसाइड के मामले में पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाई को हिरासत में लिया, पेड़ पर लगा ली थी फांसी, …ये है पूरा मामला… जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नरियरा के सफाई कर्मचारी धन्नू यादव के सुसाइड के मामले में पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाई लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर को हिरासत में लिया है. दरअसल, प्रताड़ना से सफाई कर्मी ने 12 सितम्बर को पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी की थी.

 



सुसाइड से पहले सफाईकर्मी ने वीडियो बनाकर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. आरोप है कि सफाईकर्मी से 50 हजार रुपये मांग की गई थी और बलात्कार केस में फंसाने की धमकी देकर उसे परेशान किया जा रहा था और नौकरी से निकलवाने की भी आरोपियों ने धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

इस बात से सफाईकर्मी परेशान था और उसने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. मोबाइल के वीडियो और स्थानीय लोगों के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी 2 सगे भाई लक्ष्मण निर्मलकर और रवि निर्मलकर को हिरासत में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : छग राज्य विद्युत मंडल एवं विद्युत कंपनियों में कार्यरत आरक्षित वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक आंदोलन किया...
error: Content is protected !!