Sakti Fraud Arrest : आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति से 8 लाख की ठगी करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति का बेटा भी शामिल, 3 लाख 66 हजार रुपये, 3 मोबाइल, बाइक और चांदी की सामग्री जब्त… इस वजह से की ठगी… डिटेल में पढ़िए…

सक्ती. सक्ती पुलिस ने आर्मी से रिटायर्ड व्यक्ति से 8 लाख रुपए की ठगी करने वाले नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 2 आरोपी युवकों को जहां न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 3 लाख 66 हजार रुपये, बाइक, 3 मोबाइल और चांदी की सामग्री को जब्त किया है.



पुलिस के मुताबिक, आर्मी से रिटायर्ड अमर सिंह कंवर ने बताया था कि सक्ती के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में उनका ज्वाइंट खाता है और चेक के माध्यम से उनकी पत्नी का फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग डेट पर 3 लाख, 5 लाख कुल 8 लाख रुपये खाते से निकालकर धोखाधड़ी की गई है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big Arrest : म्यूल अकाउंट खोलने वाले गिरोह का भंडाफोड़, बैंककर्मी, खाताधारक और दुकानदार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख 40 हजार की ठगी, 4 अन्य खाताधारक फरार, HDFC बैंक में खुलवाए थे 6 म्यूल अकाउंट

जांच के दौरान पुलिस ने ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया, वहीं एक अन्य नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. आरोपियों में 1 आरोपी, आर्मी के रिटायर्ड व्यक्ति का बेटा है. मामले में पुलिस की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Judgment : दो गार्ड्स की हत्या का मामला, महिला समेत 3 आरोपी को आजीवन कारावास, ये है पूरा मामला... डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!