ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती का आयोजन

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 2 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह एवं उप-प्राचार्या श्रीमती भिमिष्ता साहू द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात सभी उपस्थित जनों ने दोनों महान विभूतियों के आदर्शों को स्मरण करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : क्रोकोडाइल पार्क के बगल में युवक की मिली लाश, पीएम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा, शराब के नशे में था युवक

कार्यक्रम में विद्यालय के उप-प्राचार्या ने कहा कि गांधी जी ने विश्व को अहिंसा का संदेश दिया और शास्त्री जी ने हमें त्याग, सादगी और देशप्रेम का आदर्श दिखाया। इन दोनों महान नेताओं का जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल ने महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जंयती की बधाई देते हुए उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. खेमा दास महंत को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, राजधानी रायपुर में आयोजित 11 वें दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और विद्यार्थियों ने गांधी जी के स्वच्छता संदेश को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!