JanjgirChampa Big Update : देवरी पिकनिक स्पॉट से बही युवती की लाश मिली, 2 युवक की मिल चुकी है लाश, 90 घण्टे बाद मिली युवती की लाश, इस जगह मिली लाश… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. देवरी पिकनिक स्पॉट से हसदेव नदी में शनिवार को बही युवती की लाश 20 किमी दूर देवरहा गांव में 90 घण्टे बाद मिली है. SDRF और DDRF की टीम, युवती की खोजबीन कर रही थी. ड्रोन की भी मदद की गई थी. पुलिस ने तटीय इलाके के गांवों के लोगों को भी अलर्ट किया था. आखिरकार, घटना के पांचवें दिन आज युवती की डेडबॉडी मिल गई है और परिजन ने भी उसकी पहचान कर ली है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दअरसल, शनिवार 4 अक्टूबर को बिलासपुर से 3 युवक और 2 युवती देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे और शाम के वक्त हसदेव नदी में नहाते पांचों बह गए थे. इस दौरान 1 युवक और 1 युवती बच गए, वहीं 2 युवक और 1 युवती बह गए थे. तीसरे और चौथे दिन 2 युवकों की लाश मिली थी. इसके बाद, युवती की खोजबीन कुदरी बैराज और चाम्पा क्षेत्र में की जा रही थी और आज युवती की लाश मिल गई है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!