Pamgarh News : आपस में भिड़ी बाइक, शिक्षक समेत दो गंभीर, खून से लथपथ पड़े सड़क पर घायलों को पत्रकार शनि सूर्यवंशी ने पहुंचाया अस्पताल

पामगढ़. राहौद क्षेत्र के पड़रिया मोड़ के पास आपस में बाइक सवार की जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में बाइक सवार शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

 



जानकारी के अनुसार, मुलमुला थाना क्षेत्र के नवागांव पकरिया निवासी अमृत लाल साहू पिता रामायण साहू उम्र 27 वर्ष, अपने एक मित्र शांतिकुमार साहू के साथ शुक्रवार को बाइक से ग्राम धरदेई जा रहे थे। वहीं लक्ष्मीकांत श्रीवास पिता गजेंद्र श्रीवास निवासी धरदेई जो वर्तमान में बिलासपुर में रहता है और कामता शासकीय स्कूल में पदस्थ है, अपनी बाइक से सामने से आ रहा था। इस दौरान राहौद चौकी के पड़रिया मोड़ के पास दोनों की बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में अमृत लाल और लक्ष्मीकांत को गंभीर चोटें आई। वहीं शांति कुमार को मामूली चोटें आई। दोनों घायलों को पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां से कुछ देर बाद ही पकरिया निवासी पत्रकार शनि सूर्यवंशी अपने साथी कुटराबोड़ निवासी चंद्रशेखर खांडे के साथ गुजर रहे थे। हादसे को देखने के बाद उन्होंने तुरंत अपनी चारपहिया गाड़ी रोकी और घायलों की स्थिति को देखते हुए बिना देर किए उन्हें अपने वाहनों में बिठाया और सीधे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। इससे घायलों को तत्कालिक प्राथमिक उपचार मिल गया। नहीं तो एंबुलेंस या दूसरे वाहन के इंतजार में और देर हो सकती थी।

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!