Bilaspur Big News : गन दिखाकर रील बनाना बदमाशों को महंगा पड़ा, 5 गिरफ्तार, निकाला गया जुलूस, पिस्टल, एयर गन और चाकू जब्त…

बिलासपुर : बिलासपुर में गन दिखाकर रील बनाना, बदमाशों को महंगा पड़ गया. पुलिस ने 5 बदमाश लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शम्भू यादव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकाला. ये बदमाश, हथियार लहराकर रील बनाते हुए दहशत फैला रहे थे.

 



पुलिस ने बदमाशों से 1 पिस्टल, 1 एयर गन, 1 चाकू, बेसबॉल स्टीक और बुलेट को जब्त किया है. आरोपी लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, लक्की यादव, शम्भू यादव और शिवम मिश्रा के खिलाफ पहले से कई गम्भीर अपराध दर्ज है. पुलिस के मुताबिक, इन बदमाशों की तलाश थी और ट्रैक कर रही थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम विजय शर्मा का 7 सितंबर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

ये बदमाश उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर, बनारस, इलाहाबाद समेत अन्य शहरों में छिपते हुए बार-बार लोकेशन बदल रहे थे. इस दौरान पुलिस ने ट्रैक कर बनारस से लौटते वक्त रतनपुर के पास बदमाशों को पकड़ा और पिस्टल समेत अन्य हथियार को बरामद किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!