Akaltara Big Update : कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या का मामला, 7 आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही तफ्तीश…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया दीपावली में पटाखा फोड़ने की आपत्ति करने पर और पुरानी रंजिश पर बदमाशों ने हत्या की थी. दीपावली की देर रात पीछे से घर के भीतर घुसकर धारदार हथियार से हत्या की थी. हिरासत में 6 आरोपी, कोटमीसोनार गांव तो 1 आरोपी बिलासपुर का रहने वाला है. वारदात की सूचना के बाद अकलतरा पुलिस ने सक्रियता दिखाई और बदमाशों को दबोच लिया.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, कोटमीसोनार गांव के बालमुकुंद सोनी से गांव के कुछ बदमाश पुरानी रंजिश में खुन्नस रखते थे. दीपावली की रात बालमुकुंद के घर, बदमाश पटाखे फोड़ रहे थे. बालमुकुंद की मां बुजुर्ग है और पटाखे की आवाज से उसे परेशानी हो रही थी. इस बात पर बालमुकुंद ने आपत्ति की. इस बात से बदमाश नाराज हो गए और पुरानी रंजिश तो रखते ही थे.

फिर क्या था, बदमाशों ने घर के पीछे आकर बालमुकुंद सोनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस दौरान उसकी बुजुर्ग मां, दूसरे कमरे में सो रही थी. सुबह देखी तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई और गांव के बदमाशों द्वारा हत्या करने के खुलासे के बाद कई टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ा गया. मामले में अकलतरा पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!