Akaltara FIR : पोड़ीदल्हा गांव में युवक ने घर अंदर घुसकर महिला से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की, नहीं देने पर युवक ने घर में की तोड़फोड़, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीदल्हा गांव में महिला चित्रकुमारी के घर अंदर घुसकर अजीत कुमार टंडन ने सामान को तोड़फोड़ की है. मामले में पुलिस ने आरोपी अजीत कुमार टंडन के खिलाफ BNS की धारा 119(1), 296, 303(1), 324, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोड़ीदल्हा गांव के चित्र कुमारी ने बताया कि उसके गांव के अजीत कुमार टंडन उसके घर अंदर घुसकर शराब पीने के लिए रुपये की मांग कर गाली-गलौज कर था. रुपये नहीं देने पर उसके घर के टीवी, बिजली बोर्ड, टेबल फैन को तोड़फोड़ कर दिया. उसे तोड़फोड़ करने पर मना की तो उसके साथ भी मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

फिलहाल, मामले में पुलिस ने घर अंदर घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!