Sakti Thief Arrest : दुकान और घर से चोरी करने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, दुकान में उधारी सामान लेने को लेकर हुआ था विवाद, भागने की फिराक में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में रुके थे आरोपी, आरोपियों से 4 लाख 80 रुपये का सामान जब्त

सक्ती. सक्ती पुलिस ने दुकान और घर से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है, वहीं अन्य 4 आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 3 बाइक, 3 मोबाइल, दुकान के सामान, सोने-चांदी के जेवरात कुल 4 लाख 84 हजार रुपये का सामान को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी, मरकामगोढ़ी, कांदानारा और कसेरपारा के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, मरकामगोढ़ी कक सीता देवांगन ने बताया कि वह अपने परिवार सहित मायके अड़भार चली गई थी. दूसरे दिन वापस आने पर अज्ञात चोरों ने दुकान व घर का ताला तोड़कर दुकान से सिगरेट, बिस्किट, अन्य सामान और 1 लाख नगदी कुल ढाई लाख की चोरी की थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिज़ जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से नरेंद्र पटेल, मनोज पटेल, देवकुमार सिदार, दीपक यादव से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि सीता देवांगन की दुकान से उधारी के सामान लेने को लेकर विवाद हुआ था. तब सभी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. वहीं नाबालिग बालक को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!