Janjgir Thief Arrest : शिव मंदिर में चोरी, फिर उसी राशि से किया घोघड़धाम के शिव का दर्शन, 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर की दान पेटी की चोरी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसमें 3 नाबालिग बालक शामिल हैं. मुख्य आरोपी अतुल कश्यप, नवागढ़ के हीरागढ़ गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, रात्रि में मंदिर में चोरी की बात सामने आई थी. इसके बाद मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची, जहां जांच की गई और CCTV खंगाला गया. इसके बाद आरोपी अतुल कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तब पूछताछ में यह बात सामने आई कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया और राशि को आपस में बांटकर घोघड़धाम दर्शन करने पहुंचे थे, जहां चोरी के रुपये से खाना खाया और अन्य सामग्री खरीदी की.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : 6 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SP ने आदेश जारी किया...

फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अतुल कश्यप और 3 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी अतुल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं 3 नाबालिग बालको को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है. साथ ही, घटना में प्रयुक्त बाइक, लोहे की रॉड सहित अन्य सामग्रियों को पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!