JanjgirChampa Accident Death : ईंट से भरा ट्रैक्टर पलटा, मजदूर की मौके पर ही हुई मौत, ड्राइवर बाल-बाल बचा, लोगों की जुटी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव में ईंट से भरे ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर सुमित बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बचा है. घटना के बाद मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची हुई है.



जानकारी के अनुसार, ईंट से भरा हुआ ट्रैक्टर चोरभट्टी गांव में पहुंचा था कि ट्रैक्टर के पलटने से मजदूर की दबने से मौके पर ही मौत हो गई है. इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. फिर मौके पर मुलमुला पुलिस पहुंची है और आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : रामपुर (कापन) में वेल विशर फाउंडेशन ने उत्साहपूर्वक मनाई होली, बच्चों संग बांटी खुशियां, संस्था द्वारा बच्चों को पिचकारी, रंग, गुलाल, बिस्किट, चॉकलेट बांटी गई

error: Content is protected !!