Malkharouda News : जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने पानी की किल्लत दूर करने अपनी विकास निधि से छपोरा गांव के ग्रामीणों के लिए 55 सौ लीटर पानी की टैंकर सौंपा, सरपंच, मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य लोग रहे मौजूद

सक्ती. मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने अपनी विकास निधि से छपोरा गांव के लिए 55 सौ लीटर पानी का टैंकर सौंपा है. वितरण के दौरान छपोरा सरपंच राजू साहू, मंडल अध्यक्ष घनश्याम भारद्वाज मौजूद थे. वितरण से पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने पानी टैंकर का पूजा किया और सरपंच को सौंप दिया. पानी के टैंकर मिल जाने से अब ग्राम वासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी. इससे ग्रामीणों में खुशी देखी गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया

मालखरौदा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रितेश साहू ने बताया कि गांव में पानी टैंकर के अभाव में विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में लोगों को परेशानी हो रही थी, अब टैंकर उपलब्ध हो जाने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा. वहीं, लोगों को समयानुसार जलापूर्ति के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा.

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवकुमार साहू, सुरेश डनसेना, कन्हैया चंद्रा, विष्णु जायसवाल, कीर्तन जायसवाल, मोहर साय, गजाधर साहू, ओम जायसवाल, तुलसी देवी साहू, सावित्री साहू सहित बड़ी अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action News : बिर्रा में 3 कृषि केन्द्रों पर हुई कड़ी कारवाई, कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई... डिटेल में जानिए...
error: Content is protected !!