Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 77 वां एनसीसी दिवस मनाया गया उत्साहपूर्वक, एकता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का कैडेट्स ने लिया संकल्प

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ बटालियन कोरबा के तत्वावधान में अकलतरा क्षेत्र के बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 77 वां एनसीसी दिवस उत्साह पूर्वक के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों और भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने के लिए दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई. एनसीसी कैडेट्स ने स्वतंत्रता सेनानियों के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सम्मानित किया. यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण क्षण था.

 



श्री ऋषभ शिक्षण समिति के संस्थापक और श्री ऋषभ शिक्षण संस्थानों के संचालक डॉ. जेके जैन के संरक्षण में और सीटीओ अधिकारी नवीन कुमार आदित्य के निर्देशन में एनसीसी के कैडेट्स ने वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के माध्यम से पर्यावरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई.

इसे भी पढ़े -  CG News : असम के प्रभारी भूपेश बघेल ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया, छग के इन नेताओं को जगह मिली... देखिए सूची...

इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स ने ग्राम पंचायत बनाहिल के चौक-चौराहों पर देशभक्ति का प्रदर्शन किया और लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई. 77 वां एनसीसी दिवस के अवसर पर श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिनमें निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थी.

इसके अलावा, एनसीसी कैडेट्स और छात्राओं ने फूलों का उपयोग करके एनसीसी के एकता और अनुशासन को दर्शाने वाली सुंदर रंगोली तैयार की. उमेश कुमार, कैलाश निर्मलकर, श्रुति निर्मलकर, माया, नीतू ठाकुर, जयकुमार, प्रशांत कांत, महेंद्र कश्यप, दीपक कुमार, षणानंद राठौर, अश्वनी कुमार, श्रवण कुमार, अक्षु डहरिया, वर्षा, दिव्या, अंकिता और मंजुलता उइके, आयुषी यादव एनसीसी के कैडेट्स हैं. ये सभी कैडेट्स एनसीसी के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं और अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हैं. एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

77वे एनसीसी दिवस के सफल आयोजन में हितेश्वरी कश्यप,अर्जुन दास मोहले और सूरज कुमार रत्नाकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका. उनकी भूमिका ने कार्यक्रम को और भी विशेष बनाया और एनसीसी के मूल्यों और सिद्धांतों को बढ़ावा देने में मदद की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

Related posts:

error: Content is protected !!