Akaltara Arrest : अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अश्लील फ़ोटो, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी आयुष मौर्य उर्फ शिवम को गिरफ़्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 509(ख) एवं पॉक्सो एक्ट 12 के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया में आयुष मौर्य उर्फ शिवम से हुई थी. दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे. इस दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर वीडियो कॉल से अश्लील फोटो, वीडियो बना लिया था. आरोपी ने फ़ोटो, वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने लगा. आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी आयुष मौर्य उर्फ शिवम को गिरफ़्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!