Sakti News : टेमर गांव के शासकीय हाईस्कूल में सरस्वती सायकिल योजना के तहत 21 छात्राओं को दी गई सायकिल, मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच चंद्रकुमार सोनी हुए शामिल, कहा,’सायकिल मिलने से दूर से आने वाली बेटियों को होगा फायदा’

सक्ती. टेमर गांव के शासकीय हाईस्कूल में सरस्वती सायकिल योजना के तहत छात्राओं को सायकिल दी गई. कार्यक्रम में अतिथि टेमर गांव सरपंच चंद्रकुमार सोनी के हाथों से 21 छात्राओं को सायकिल प्रदान किया गया. सायकिल मिलने से छात्राएं अब आसानी से स्कूल आ जा सकेगी. सायकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे में खुशी दिखी.

 



टेमर सरपंच चंद्रकुमार सोनी ने बताया कि स्कूल की बेटियों को सायकिल मिलने से आने-जाने में समय की बचत होगी और हर रोज स्कूल आकर पढ़ाई कर सकेगी. इससे बेटियों को पढ़ाई कर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : नगर पंचायत नरियरा में भ्रष्टाचार उजागर, 6 महीने पहले बना CC रोड 15 दिन भी नहीं टिका, उखड़ रहे परखच्चे, मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती, कलेक्टर से हुई शिकायत...

इस मौके पर शाला समिति के अध्यक्ष चेतेश्वर पटेल, हाईस्कूल के प्राचार्य गोविंद दुबे, जनपद सभापति टांकेश्वर पटेल, शाला समिति के सदस्य गोविंद पटेल, बंशी देवांगन, घनश्याम पटेल और स्कूल के स्टॉफ सहित छात्राएं उपस्थित थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!