Janjgir Bike-Car Accident : रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बाइक और कार में टक्कर, बाइक सवार ब्रिज की दीवार किनारे टकराया, ब्रिज से नीचे गिरी बाइक, गम्भीर बिलासपुर रेफर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर बाइक और कार में टक्कर हो गई. हादसे के बाद बाइक सवार ब्रिज की दीवार किनारे टकरा गया और बाइक, ब्रिज के नीचे गिर गई. दूसरी ओर, टक्कर से कार का एक पहिया उखड़ गया. कार में सवार 3 लोगों को मामूली चोट आई है. इधर, बाइक सवार घायल युवक को जिला अस्पताल से गम्भीर हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह की बरसों पुरानी मांग को मिली मंजूरी, हसदेव नदी पर बनेगा 991 मीटर लंबा पुल, ₹32.23 करोड़ की मिली प्रशासकीय स्वीकृति...

दरअसल, जैजैपुर से कृषि विभाग में पदस्थ अधिकारी, अपनी पत्नी और बच्ची के साथ जांजगीर अस्पताल आए थे. यहां से वापस लौटते वक्त जांजगीर के रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर में बाइक और कार में टक्कर हो गई. टक्कर जबरदस्त होने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और ब्रिज से बाइक नीचे गिर गई. युवक, ब्रिज की दीवार से टकराकर गम्भीर घायल हुआ है. कार का एक साइड क्षतिग्रस्त हुआ है और टक्कर के बाद एक पहिया उखड़कर बाहर हो गया है. हादसे की सूचना के बाद मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस पहुंची थी और जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!