JanjgirChampa Arrest : 6 क्रेशर से तांबा तार की चोरी करने वाला मुख्य आरोपी सहित चोरी का सामान खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 20 किलो जला तांबा जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 6 क्रेशर से तांबा तार की चोरी करने वाले मुख्य आरोपी आदतन चोर राजेन्द्र साहू और चोरी का सामान खरीदने वाले शेख रिजवान को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी किरारी गांव और खरीददार, कोरबा जिले के कटघोरा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन

पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के मुकेश जैन ने बताया कि उसकी किरारी के क्रेशर प्लांट और अन्य 5 लोगों के क्रेशर प्लांट से अज्ञात चोर ने 15 सौ 20 मीटर की तांबा तार की चोरी कर ली थी. फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने आदतन चोर राजेन्द्र साहू और तांबा तार के खरीददार शेख रिजवान को गिरफ़्तार किया है. आरोपियों से 20 किलो जला तांबा तार को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : एल्डरमैन बनाने ढाई लाख लेने भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े पर आरोप, वाट्सएप चैट के वायरल होने से मची हलचल, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद शर्मा के नम्बर से वायरल, बाद में शरद शर्मा ने मोबाइल हैक होना बताया, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा, 'छवि खराब और परेशान करने की साजिश', 'जो भी आरोप है, वह गलत है'... Video 
error: Content is protected !!