Sakti Arrest : ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार, चोरी की ट्राली और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर का इंजन जब्त, अन्य 4 आरोपी फरार

सक्ती. सक्ती पुलिस ने ट्रैक्टर की ट्राली चोरी करने वाले आरोपी ओम पांडेय को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 303 (2), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी, कोरबा के राताखार का रहने वाला है. घटना में शामिल अन्य 4 आरोपी फरार है. फरार आरोपियों की पतसाजी में जुटी हुई है.



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पार्षद ने धोखाधड़ी की तो पहुंच गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई, पूरे मामले को जानिए...

पुलिस के मुताबिक, बगबुढ़वा गाना के संतोष साहू ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसकी ट्रैक्टर की ट्राली की चोरी कर ली है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने कोरबा के राताखार से आरोपी ओम प्रकाश पांडेय को गिरफ्तार किया है और आरोपी के कब्जे से चोरी की ट्राली और चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर के इंजन को जब्त किया गया है. फरार अन्य 4 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : सुअर मारने के लिए लगाए गए बिजली करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, पुलिस ने जुर्म दर्ज किया, SP ने विशेष टीम का गठन किया

error: Content is protected !!