Sakti News : पोता और ढीमानी के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के पोता और ढीमानी के धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया है. इस अवसर पर अतिथि के रूप में संयोगिता सिंह जूदेव, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा शामिल हुए. अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया.



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर पारदर्शी ढंग से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है. शासन की मंशा है कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिसके लिए किसानों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. जिसका लाभ उठाकर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे. किसानों को किसी तरह परेशानी नहीं होगी. इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

error: Content is protected !!