JanjgirChampa Action : कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 131.60 क्विंटल अवैध धान जब्त, अब तक 46 जगहों पर कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कड़े निर्देश के पालन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध धान के भंडारण या परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में राजस्व एवं मंडी विभाग की टीम ने अकलतरा एवं पामगढ़ तहसील के विभिन्न ग्रामों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

अकलतरा क्षेत्रांतर्गत कार्रवाई ग्राम कल्याणपुर में ब्रजेश निर्मलकर के पास से 35 कट्टी (14 क्विंटल) अवैध धान, दिनेश निर्मलकर से 103 कट्टी (41.20 क्विंटल),पामगढ़ तहसील क्षेत्रांतर्गत कार्रवाई ग्राम रसौटा में लीलाराम रत्नाकर से 85 कट्टी (34 क्विंटल),ग्राम भुईगांव में राधेश्याम अग्रवाल से 62 कट्टी (24.80 क्विंटल),ग्राम भिलोनी में गोकुल पटेल से 44 कट्टी (17.60 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया है ।कुल 329 कट्टी (131.60 क्विंटल) अवैध धान की जप्ती की गई है। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी रखने हेतु अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!