CG News : गोयल टीएमटी को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ समेत देश में स्टील उद्योग जगत की अग्रणी कम्पनी श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड (गोयल टीएमटी) ने एक बार फिर एक खिताब अपने नाम किया है, जिसमें गोयल टीएमटी को एशिया बुक ऑफ रिकार्डस ने सम्मानित करते हुए सार्टिफिकेट और मैड़ल सौंपा…इस मौके पर गोयल टीएमटी के कॉपोरेट मार्केटिंग हैड शरद साहु ने जानकारी दी कि श्री बजरंग पावर एण्ड इस्पात लिमिटेड, (गोयल टीएमटी) अपने ब्राण्ड के विज्ञापन के लिए रिसर्च करते हुए हमेशा नए नए प्रयोग करता आ रहा है, इसी कड़ी में गोयल टीएमटी ने भारत का सबसे बडा बिल्डिंग रैप एडवरटाईजिंग रायपुर के कैनॉल रोड आर्क ब्रिज के साइड की बिल्डिंग में सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप पर लगाया…उक्त बिल्डिंग रैप का कुल साईज 23958 वर्गफिट की बिल्डिंग में विशाल विज्ञापन लगाया इस विशालकाय बिल्डिंग रैप से भवन की कुल 5 फ्लोर को कवर किया गया…इस पुरे काम में 5 दिनों की कडी मेहनत से करीब 35 मजदूरों द्वारा पूरा किया गया…

 



इसे भी पढ़े -  Sarguja Police Transfer News : पुलिस विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल, 7 टीआई सहित 46 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी सूची...

बिल्डिंग रैप में उपयोग किए गए फ्लैक्स को मुम्बई से विशेष रूप से बनावा कर मंगवाया गया था… इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने बताया कि कम्पनी पिछले 25 वर्षों से कार्यरत है, इस बिल्डिंग रैप को लगाने का उद्देश्य यह है कि हम रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश को मजबूत बनाने में हमारा महत्वपूर्ण योगदान है साथ ही रायपुर में बने है रायपुर को बनायेगे… गोयल टीएमटी पिछले 25 वर्षों से अपनी गुणवत्ता को बनाए रखी है और हमेशा लोगो के विश्वास पर खरा उतरी है…इस बिल्डिंग रैप के लिए गोयल टीएमटी को एशिया बुक ऑफ रिकार्डस की ओर से रायपुर आये कंपनी के अंपायर कृष्ण कुमार गुप्ता ने एशिया बुक ऑफ रिकार्डस-2025 गोयल टीएमटी के कॉपोरेट मार्केटिंग हैड शरद साहु को सौंपा और कंपनी के उज्जवल भविष्य की कामना की.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

उन्होने कहा कि ये पुरे एशिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा और सबसे पहला प्रयोग था जिसके लिए कंपनी के निर्णायक रायपुर आये और स्पॉट पर जाकर देखने के बाद सारे मापदंडो पर खरा उतरने के बाद एशिया बुक ऑफ रिकार्डस में नाम दर्जकर ये अवार्ड देने का निर्णय लिया…आपको बता दे कि पूर्व में भी गोयल टीएमटी कम्पनी को इस तरह के काम के लिए गोल्डन बुक्स ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है…

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!