सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुन गान : राजेश्री महन्त, ग्राम लोधी खपरी (साजा), जिला बेमेतरा में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए महामंडलेश्वर

रायपुर. महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ग्राम लोधी खपरी (साजा), जिला बेमेतरा में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने अयोध्या पुरी धाम से पधारे हुए व्यास पीठ पर विराजित अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य जी महाराज का शाल, श्रीफल से स्वागत किया। आचार्य जी ने भी अभिवादन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

 



इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोता समूह को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – आप सभी बड़े ही भाग्यशाली हैं की आचार्य जी की मुखारविंद से श्रीराम कथा के रसपान करने का शुभ अवसर मिला हुआ है, यह हमारे लिए भी गौरव का विषय है कि कुछ समय के लिए ही सही हम यहां पर पहुंच पाए। आचार्य जी परम विद्वान हैं, उनसे हमें भी श्री शिवरीनारायण मठ एवं श्री दूधाधारी मठ में भगवान के चरित्र का रसपान करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। भगवान राघवेंद्र सरकार जी का चरित्र सभी प्रकार के मंगल को प्रदान करने वाला है, इसे सुनकर बिना किसी साधन से भवसागर से पार हो जाएंगे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने लिखा है कि – सकल सुमंगल दायक रघुनायक गुन गान। सदर सुनहिं ते तरहिं भव सिंधु बिना जल जान।। आचार्य जी ने व्यास पीठ की आसंदी से कहा कि – परम पूज्य महाराज जी अत्यंत ही शांत एवं सरल हृदय के महात्मा हैं, आपके जैसे संतों का दर्शन बहुत ही दुर्लभ है। उनकी उपस्थिति से यह स्थल धन्य हो गया है। उनका आशीर्वाद और स्नेह हमें निरंतर प्राप्त होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक अश्वनी तिवारी, क्षेत्रीय विधायक ईश्वर साहू, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण एवं श्रोता समूह बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!