JanjgirChampa Big News : सारागांव की फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ी से आग बुझाई गई…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव की फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई. आगजनी से लाखों का नुकसान है. यहां घण्टे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. फिलहाल, आगजनी का कारण अज्ञात है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है.



दरअसल, सारागांव के बम्हनीडीह रोड में दीपक अग्रवाल की फर्नीचर फैक्ट्री है. यहां रात में धुआं उठा तो परिसर में मौजूद मजदूर पहुंचे. तब तक आग भयावह हो गई थी. सूचना के बाद मौके पर सारागांव पुलिस पहुंची. फिर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस तरह 3 घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस तरह मौके पर अफरातफरी मची रही.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : सिलसिलेवार डकैती और हमला की 6 घटनाओं के मामले में पुलिस ने 9 आरोपी को गिरफ्तार किया... SP ने की प्रेस कांफ्रेंस...

error: Content is protected !!