JanjgirChampa News : सेमरा गांव में गुरुघासीदास की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक हुए शामिल, जैतखाम की पूजा-अर्चना की, क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना की

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा जैतखाम से अटल चौक होते हुए गांव के मुख्य मार्ग में शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक शामिल हुए. उन्होंने गांव के तीन जैतखाम में पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली की कामना की. यहां समाज के लोगों के द्वारा विशेष पूजा कर जैतखाम में सफेद ध्वज चढ़ाया गया. इस मौके पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कौशिक ने कहा कि गुरु घासीदास ने ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने के लिए सामाजिक समरसता का संदेश दिया है. उनका संदेश, समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए आवश्यक हैं. समाज को एकजुटता का संदेश दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!