JanjgirChampa Arrest : शिवरीनारायण पुलिस ने गांजा की बिक्री करने के लिए परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 किलो 20 ग्राम गांजा, बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस गांजा की बिक्री करने के लिए गांजा का परिवहन करने वाले 2 आरोपी रघुनंदन कश्यप, संजय रोहिदास को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है. गिरफ्तार दोनों आरोपी, सलखन गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की...

दरअसल, शिवरीनारायण पुलिस द्वारा पुल चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, उसी समय 2 व्यक्ति बाइक से आ रहे थे, बैग को चेक करने पर आरोपियों के पास से 2 किलो 20 ग्राम गांजा, 71 सौ नगदी रकम और बाइक को पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने गांजा बिक्री करने परिवहन करने वाले आरोपी रघुनंदन कश्यप, संजय रोहिदास को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच...
error: Content is protected !!